लक्सर में 54 वाँ जन्मदिन मनाएंगे अवतार सिंह भड़ाना, देशभर से

लक्सर में प्रेस कांफ्रेंस करके हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री औऱ पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना 17 दिसम्बर को अपना 54 वा जन्मदिन लक्सर गोवर्धनपुर रोड स्थित शेखपुरी दीप फार्म हाउस में मनाएंगे। जिसमें देशभर से साधु संत व अन्य धर्मगुरु भारी संख्या में जुड़ेंगे और लक्सर की सम्मानित जनता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेगी।

चुनावी घोषणा को लेकर उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो लोकसभा का चुनाव अपने समर्थकों की सहमति के साथ सुनिश्चित करेंगे।शेखपुरी स्थित होटल दीप में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अवतार सिंह भडाना ने कहा कि मेरा उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है।मेरा हमेशा उत्तराखंड की जनता के साथ सुख दुख में साथ होने का प्रयास किया है।

चाहे वह चमोली की आपदा हो या सिल्कयारी गुफा में फंसे मजदूरों की मदद करना। उन्होंने कहा कि अब वह साधु संतों के आह्वान पर अपना 54वॉ जन्मदिन देवभूमि में मनाएंगे। बताया कि कार्यक्रम में बाबा रामदेव जगद्गुरु शंकराचार्य सहित कई अखाड़ों के महामंडलेश्वर सहित देश के प्रमुख संत धर्मगुरु समेत अन्य प्रदेशों से राजनीतिक तथा उद्योगपति एवं अन्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में मनोरंजन के रूप में हरियाणा के मशहूर सिंगर रोहित सरदाना अपनी टीम के साथ बेहतरीन प्रस्तुति देंगे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version