हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के गांव शिवगढ़ में रविवार को विधायक अनुपमा रावत ने सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। कुल 1600 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में राज्य वित्त योजना से लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए जाए गे। सड़क का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।
गांव शिवगढ़ में रविवार सुबह पहुंची विधायक का ग्रामीणों ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया। विधायक अनुपमा रावत ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों का विकास की नीति पर कार्य कर रही हैं। प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी लगातार काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे।
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को गांव की महिलाओं ने कुछ समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक ने उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता और गांव के बड़े बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं भी मौजूद रहे।
Trending
- लक्सर लूट कांड का खुलासा:पुराना नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार,₹1.85 लाख नकद, बाइक बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर हरीश रावत व अनुपमा रावत का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, लोगों को दी शुभकामनाएं
- विधायक मो. शहजाद व नगर पालिका अध्यक्ष नीटू ने गन्ना मूल्य व प्रोत्साहन राशि को समय पर भुगतान को लेकर मिल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
- नेहन्दपुर सुठारी में आधी रात लगा फ्लैक्सी बोर्ड, दो समुदायों में तनाव की आशंका, ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर को सौंपा ज्ञापन
- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि ऋण माफी व मुआवजे की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र
- यूसीसी में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
- महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की बड़ी बैठक,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, समाज की राजनीतिक एकजुटता पर जोर
