लक्सर रोडवेज बस स्टैंड के पास भगीरथ महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।भगीरथ महाराज की प्रतिमा का अनावरण भव्य आयोजन किया गया ।इस शुभ अवसर पर खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग शामिल हुए। धार्मिक भजनों और मंत्रोच्चारण के बीच पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि सोनिया शर्मा ने भगीरथ महराज को नमन करते हुए कहा उन्होंने कहा की भगीरथ महराज ने इतनी सिद्धि प्राप्त की कि मां गंगा को भी धरा पर आना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि मां गंगा नहीं होती तो देश की बहुत बड़ी जनसंख्या का जीवन बेकार होता, उन्होंने यह भी कहा कि खानपुर विधायक उमेश कुमार सर्व समाज का सम्मान करने वाले जनता के लोकप्रिय विधायक हैं। वही खानपुर विधायक उमेश कुमार ने वीडियो कॉल के माध्यम से भगीरथी महाराज को नमन करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी।इस मौके पर हरियाणा के मशहूर सिंगर अमित सैनी रोहतकिया ने अपने सुरीले गानों से समां बांध दिया। उनके शानदार प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर सैनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सैनी ने बताया की भगवान भगीरथ जी की यह प्रतिमा क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र बनेगी। और उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड के पाठ्यक्रम में भगीरथी महाराज की जीवनी शामिल किया जाए।और इस शुभ कार्य में शामिल जनता का स्वागत करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया और आयोजकों को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सैनी अकेला बाबूराम सैनी राजू सैनी ईश्वर सैनी प्रभात सैनी मोहित सैनी प्रवीण सैनी राहुल सैनी पंकज सैनी निलेश कुमार सैनी लकी सैनी अरिहंत सैनी हरियाणवी सिंगर अमित रोहतकीय विजयपाल सैनी ओम प्रकाश सैनी नरेश सैनी आदि मौजूद रहे
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
