हरिद्वार/ पथरी पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाला आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वही पथरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 308 ग्राम स्मैक भी बरामद किया गया है।जिसकी कीमत करीब 60 लाख रूपये बताई जा रही हैं। आपको बतादे की इन दिनों पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। जिसके चलते एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त करने के लिए अवैध शराब, स्मैक व चरस आदि तस्करों की कमर तोड़ने के लिए यह अभियान चला जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पथरी पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से 308 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मो0 अतीफुद्दीन पुत्र फेजुद्दीन निवासी ग्राम मजनूपुरा थाना भेसोरा जिला बरैली बताया गया है।पथरी पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को चैकिंग दौरान गुर्जर बस्ती तिराहा फेरुपुर के पास से अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं जिनके बारे में आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
