हरिद्वार: हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांगडी,गाजी वाली, श्यामपुर, सज्जनपुर पिली,बाहर पिली व गेंड़ी खाता गुर्जर बस्ती गाँव में विधायक अनुपमा रावत ने रविवार को फीता काटकर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक निधि व विकास प्राधिकरण के द्वारा ग्राम कांगड़ी, गाज़ी वाली,श्यामपुर, सज्जनपुर पिली, बाहर पिली व गेंड़ी खाता गुर्जर बस्ती मे विकास कार्यों का निर्माण करवाए जाएंगे। जिसमें सड़के व अन्य विकास कार्यों का निर्माण कार्य हरिद्वार,रूडकी विकास प्राधिकरण और विधायक निधि के द्वारा कराया जाएगा । विकास कार्यों का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक अनुपमा रावत का आभार जताया।
ग्राम कांगड़ी, गाज़ी वाली,श्यामपुर, सज्जनपुर पिली, बाहर पिली व गेंड़ी खाता गुर्जर बस्ती मे रविवार सुबह पहुंची विधायक अनुपमा रावत का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक अनुपमा रावत ने गाँव के स्थानीय पुरुषों के साथ फीता काटकर डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस ने सभी वर्गों के लोगों का सम्मान व विकास किया है । कांग्रेस सभी वर्गों का विकास की नीति पर कार्य कर रही हैं। प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे।
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक अनुपमा रावत को गांव की महिलाओं ने कुछ अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक अनुपम रावत ने उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अजय चौधरी, नंदराम प्रधान, शौकीन कलुडा, तेगसिंह रावत, इरशाद भड़ाना, शमशेर भड़ाना, मुलायम पाल, राजेश कुमार आजाद चेची,डालू आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Trending
- इकराम हसन बसेड़ी के आवास पर ईद मिलन समारोह, सांसद चंद्रशेखर आजाद रहे मुख्य आकर्षण
- ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा तमंचा-कारतूस बरामद
- ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा तमंचा-कारतूस बरामद
- लक्सर में विधायक शहजाद के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह, सौहार्द और भाईचारे का संदेश
- लक्सर में विधायक शहजाद के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह, सौहार्द और भाईचारे का संदेश
- सुल्तानपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीसा परवीन बनी मिसाल, उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
- मासूम की हत्या का खुलासा: सौतेले पिता गिरफ्तार, ₹5 हजार का इनामी था आरोपी
- सुल्तानपुर आदमपुर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सिर पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन, PM का पुतला फूंका
