लक्सर/ क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेहनद्पुर सुठारी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल शोध मेले का आयोजन किया गया। जिसमें काफी बच्चों ने भाग लिया विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के प्रदर्शनिया लगाकर अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। वही छात्राओं ने संख्याओ का जोड़ करने वाली मशीन, गुना की मशीन और अपनी कलाकारी से भाग करने की मशीन रंगगोली चित्रहार और मिट्टी से कुछ प्रोजेक्ट बनाएं। बच्चों ने कविताएं और तरह-तरह के प्रोजेक्ट बनाएं सभी बच्चों ने अपनी कला कार्य दिखाई और इसी मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नेहंदपुर ग्राम प्रधान विजयपाल मौजूद रहे। प्रधान अध्यापक इसरार अहमद, प्रधान अध्यापक अखलाक नेहनपुर सुठारी, प्रधान अध्यापक मनोज कुमार, रीता देवी, अध्यापक प्यारेलाल मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को मोटिवेशन देने के लिए किया जाता है। इसमें बच्चों के अंदर जो कलाएं छुपी रहती है वह इस मेले के माध्यम से बच्चे दिखा पाते हैं। नेहंदपुर प्रधान अध्यापक मनोज कुमार ने बताएं कि आज हमारे यहां मेले का आयोजन किया गया है। मेले में पहुंचे सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहां कि बच्चों ने इस मेले को बहुत खूबसूरती से सजाया है। अच्छा लगा कि राज्य के उच्च प्राथमिक विद्यालय नेहंदपुर में आज बाल शोध मेले का आयोजन हुआ है। इस मेले को बड़े ही खूबसूरती से सजाया गया है और बहुत से प्रोजेक्ट, गेम, कविताएं लिखी सुनाई व लिखी गई है। वही इस दौरान कार्यकर्म मौजूद रहे प्राथमिक विद्यालय नेहंदपुर सुठारी मजहर हसन, अनिल कुमार, संगीता देवी, रेखा शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
- गुज्जर बस्ती में भाजपा को झटका, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कई सम्मानित लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन
- सुल्तानपुर आदमपुर की बेटी समर फातिमा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जामिया मिलिया व एशियन स्कूल में पाई सफलता
- महाराजा भगीरथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक मो. शहजाद ने किया स्वागत
- NEET पेपर लीक व महंगाई को लेकर सुल्तानपुर आदमपुर में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई
