लक्सर पुलिस ने माननीय न्यायालय से वांछित आरोपियों की धरपकड़ व गिरफ्तारी अभियान के तहत एक आरोपी काफी समय से फरार वारंटी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वसीम नाबालिक से दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। तथा पुलिस से पहचान छिपाने व गिरफ्तारी से बचने के लिए भेष बदल कर लगातार ठिकाने बदल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार जनपद में पुलिस अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस कड़ी में लक्सर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।हरिद्वार जनपद पुलिस वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान चला रही है।जिसके तहत लंबे समय से दुष्कर्म के मामले में फरार वारंटी वसीम पुत्र हसीन निवासी जलालाबाद बिजनोर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष को मैन्युअल पुलिस के माध्यम से दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर राजीव रौथाण ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों और वारंटी की धरपकड़ के लिए जनपद में गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में आज लक्सर पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी वसीम को गिरफ्तार किया है।लक्सर पुलिस ने वारंटी आरोपी वसीम को न्यायालय में पेश किया।जहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।पुलिस का अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Trending
- लक्सर में दिनदहाड़े चली गोली! घर में घुसकर फायरिंग का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
- धामी सरकार पर बरसे रविंद्र सिंह आनंद, बोले- किसानों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बस ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सुल्तानपुर आदमपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सड़क किनारे से हटवाए अवैध कब्जे
- खानपुर विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा का शुभारंभ
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
