लक्सर कोतवाली में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सोमवार को एक गोष्ठि का आयोजन किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के अधिकारों, अल्प संख्यक समुदाय के लोगो के कल्याण के लिये राज्य व केन्द्र सरकार की ओर से चलायी जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं संवैधानिक अधिकारों में प्रचलित कानून, नियम व सुविधाओं आदि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की समस्या पूछी व उनका समाधान किया गया। सभी को आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाये रखने के साथ भारत की एकता अखंडता अक्षुण्य बनाये रखने की अपील की गयी। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जारी पुस्तिकाए वितरित की गयीं ।के साथ ही उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिये उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप्प, व घर बैठे ई-एफ0आई0आर0 दर्ज करने की सुविधा हेतु लोगों को जागरुक किया गया।इस मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय के समस्त लोग व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending
- लक्सर में दिनदहाड़े चली गोली! घर में घुसकर फायरिंग का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
- धामी सरकार पर बरसे रविंद्र सिंह आनंद, बोले- किसानों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बस ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सुल्तानपुर आदमपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सड़क किनारे से हटवाए अवैध कब्जे
- खानपुर विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा का शुभारंभ
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
