मोहम्मदपुर कुन्हारी से अज्ञात पुरुष का शव बरामद, जांच में जुटी लक्सर पुलिस -

लक्सर/ रविवार की सुबह ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी में सत्संग भवन के पास में एक अज्ञात पुरूष का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जो कि सड़क दुर्घटना से म्रत होने सम्भावना लगती है।मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के सम्बंध में आस- पास के लोगों से जानकारी की गई तो मृतक की पहचान नही हो पाई। वही मृतक पुरूष की उम्र का अनुमान लगभग 35 वर्ष लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा तैयार कर शव को 72 घण्टे के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। वही मृतक की पहचान कराए जाने के सम्बंध में आस-पास के थाना व चौकीयो को भी अज्ञात पुरूष के शव की सूचना दी गई है। अज्ञात पुरूष के

शव का चेहरा बुरी तरह से खराब होने की वजह से पहचान नहीं हो पाई है। जिससे लक्सर पुलिस शव की पहचान व घटना की जांच में लगी है। वही पुरूष के शव को देखकर लोग अलग-अलग तरह की संभावना जता रहे हैं। बहरहाल यह जांच का विषय
बना हुआ है, जांच के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी हो पाएगी। वही पुलिस द्वारा पुरूष के शव को रुड़की अस्पताल में रखवा दिया गया है। ताकि मृतक के शव की पहचान किसी परिजन या किसी व्यक्ति द्वारा कराई जा सके।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version