एंकर:– रुड़की क्षेत्र स्थित नगला इमारती में आज जनता कैबिनेट पार्टी की लॉक सभा सांसद प्रत्याशी भावना पाण्डेय ने टॉस उछाल कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान टूर्नामेंट उटघटन समारोह में भावना पाण्डेय ने
कहां की जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है। वही खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढता है और खेल भी शिक्षा का एक अंग है।नगला इमरती क्रिकेट क्लब के सौजन्य से आयोजित नगला इमरती क्रिकेट टूर्नामेंट में बोलते हुए हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडेय ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट देश में काफी लोकप्रिय खेल है और लगभग हर घर में इसके प्रेमी मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है। इसके उपरांत लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडेय ने फीता काटकर कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाडियों से परिचय किया। उद्घाटन मैच ढंडेरा टीम तथा कलियर टीम के बीच खेला गया। ज्ञात हो कि टूर्नामेंट में कुल सोलह टीमें हिस्सा लेंगी और तीन जनवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। फाइनल जीतने वाली टीम को 21000 रुपये और उपविजेता को 5100 रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
Trending
- इकराम हसन बसेड़ी के आवास पर ईद मिलन समारोह, सांसद चंद्रशेखर आजाद रहे मुख्य आकर्षण
- ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा तमंचा-कारतूस बरामद
- ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा तमंचा-कारतूस बरामद
- लक्सर में विधायक शहजाद के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह, सौहार्द और भाईचारे का संदेश
- लक्सर में विधायक शहजाद के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह, सौहार्द और भाईचारे का संदेश
- सुल्तानपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीसा परवीन बनी मिसाल, उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
- मासूम की हत्या का खुलासा: सौतेले पिता गिरफ्तार, ₹5 हजार का इनामी था आरोपी
- सुल्तानपुर आदमपुर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सिर पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन, PM का पुतला फूंका
