हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी भावना पांडे ने आज रुड़की में अपने चुनावी कार्यालय का हवन पूजन कर विधिवत उद्घाटन किया। वही उद्घाटन के दौरान भावना पांडेय के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी मौजूद रहे। भावना पांडे ने कार्यालय उद्घाटन के समय बोला की अभी तक अन्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशी भी घोषित नहीं किए हैं। वहीं आज हमने विधिवत हवन पूजन करके अपने कार्यालय का उद्घाटन भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारी हम लोग कर चुके हैं। लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है और लोकसभा क्षेत्र की जनता को अपनी नीति से अवगत कराया जा रहा है। वहीं भावना पांडे ने आगे बताया कि जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय जनता का भी काफी बढ़-चढ़कर भरपूर प्यार मिल रहा है। वही उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास हमेशा यही रहेगा की जनता की उम्मीदो पर खरा उतर सके। आज शाम को नेहरू स्टेडियम में नव वर्ष के पर्व पर कसाना डीजे का प्रोग्राम रखा गया है। ताकि इस नव वर्ष का स्वागत पूरे हर्षोउल्लास के साथ किया जा सके। भावना पाण्डेय ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों के जीवन में नई खुशियां लेकर आए।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
