रुड़की/ मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गाँव मुंडलाना के रहने वाले रतन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी गाँव में चल रहे एक सहकारी एन.जी.ओ में कार्य करती थी। उन्होंने बताया कि अब से चार महीने पहले इस सेन्टर पर काम करने वाली दस लड़कियों को राजस्थान के शाहजानपुर ले जाया गया था। जिसके बाद उसमें से 9 लड़कियां तो वापस लौट आई मगर रतन सिंह की 22 वर्षीय लड़की अभी तक वापस नही लौटी है। वही जब पीड़ित रतन सिंह इस बारे में एन.जी.ओ चलाने वालो से बात करने पहुंचे तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया। जिसके बाद रतन सिंह जेसीपी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पाण्डेय से मिलने उनके कैम्प कार्यालय पहुचे। जिसपर भावना पांडेय ने इस मामले में मंगलौर कोतवाली प्रभारी से बात की है और जल्द से जल्द लड़की को ढूंढ कर लाने को कहा है। वही उन्होंने आरोप लगातें हुए कहा कि उत्तराखंड से हर साल तकरीबन 700 से 800 लड़किया गायब हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस इस पर कोई ध्यान नही दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उत्तराखंड की बेटियां गायब होनी बंद नही हुई तो वह हरिद्वार हर की पौड़ी पर अनशन करेंगी।
Trending
- लक्सर लूट कांड का खुलासा:पुराना नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार,₹1.85 लाख नकद, बाइक बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर हरीश रावत व अनुपमा रावत का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, लोगों को दी शुभकामनाएं
- विधायक मो. शहजाद व नगर पालिका अध्यक्ष नीटू ने गन्ना मूल्य व प्रोत्साहन राशि को समय पर भुगतान को लेकर मिल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
- नेहन्दपुर सुठारी में आधी रात लगा फ्लैक्सी बोर्ड, दो समुदायों में तनाव की आशंका, ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर को सौंपा ज्ञापन
- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि ऋण माफी व मुआवजे की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र
- यूसीसी में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
- महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की बड़ी बैठक,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, समाज की राजनीतिक एकजुटता पर जोर
