लक्सर विधानसभा क्षेत्र में जैसे-जैसे सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे तंबू लगाकर रह रहे गरीब व असहाय लोगो को सर्दी से बचाव करना काफी मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण महतौली अखाड़ा के प्रेमदास महाराज ने ऐसे गरीब व विकलांग और असहाय लोगो को कम्बल वितरण किये। जिसके चलते प्रेमदास महाराज ने नेहन्दपुर, महतोली, भोगपुर,सुल्तानपुर आदमपुर,भिक्क्मपुर, ककरखाता व तब्बू लगाकर रह रहे करीब असहाय लाचार लोगो को ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण किए है। वही जिससे स्थानीय लोगो को ठंड से बचाव के लिए में लगभग 2000 से भी अधिक गरीब, निर्धन, असहाय व विकलांग लोगों को कम्बल वितरण किए गए है। उन्होंने बताया कि इन लोगो के पास इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए न तो कोई छत है और न ही किसी प्रकार की कोई व्यवस्था है। यह लोग किसी कारण इस कड़ाके की ठंड में अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं, ऐसे लोगों को मेरे द्वारा चिन्हित कर कम्बल वितरण किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। वही आगे भी जो छूट गए है ऐसे गरीब, निर्धन, लाचार व अशाहय लोगों को चिन्हित कर उन्हें भी कम्बल वितरण किए जायेंगे।
Trending
- लक्सर में दिनदहाड़े चली गोली! घर में घुसकर फायरिंग का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
- धामी सरकार पर बरसे रविंद्र सिंह आनंद, बोले- किसानों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बस ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सुल्तानपुर आदमपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सड़क किनारे से हटवाए अवैध कब्जे
- खानपुर विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा का शुभारंभ
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए चौहान समाज के सैकड़ों लोग, धारीवाला में उमड़ा जनसैलाब
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
