हरिद्वार:हरिद्वार हर की पैड़ी गंगा घाट पर 5वर्षीय मासूम को गंगा में डुबो डुबोकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की मौत होने पर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों दिल्ली निवासी बताए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह दो महिलाएं एवं एक पुरुष एक पांच साल के मासूम को लेकर हर की पैड़ी आए। जिनमें एक मां, मौसी और पिता बताए गए हैं। तभी उनमें एक महिला मासूम को गंगा में डुबकियां लगवाने लगी। बच्चा जोर-जोर से चिल्लाता चीखता रहा। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने महिला को रोकना चाहा, लेकिन महिला नहीं रुकी और बच्चे को गंगा में डुबोती रही। तभी किसी ने गंगा सभा व पुलिस को सूचित किया। जब तक पुलिस आती और महिला को रोकती तब तक मासूम दम तोड चुका था। इस हृदय विदारक घटना से हर की पैड़ी क्षेत्र में मौजूद लोगों का कलेजा पसीज गया। मृत अवस्था में पड़े मासूम के बगल में महिला हंसती हुई कहती दिखी कि अभी बच्चा खड़ा होगा, देख लेना। इससे इस बात का अंदाजा लगता है कि मामला तंत्र मंत्र से जुड़ा है। पूछताछ करने पर बताया कि बच्चों को ब्लड कैंसर था ,डॉक्टरो ने भी उसको लास्ट स्टेज पर बताया था। किसी तंत्र-मंत्र से जुड़े व्यक्ति ने यह तरीका बताया था कि गंगा स्नान करने से आपका बच्चा सही हो जाएगा ऐसा उनका मानना था।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
