मंगलौर उपचुनाव को लेकर बसपा ने कसी कमर साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी तैयारी जूट गए हैं दिवंगत बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के परिवार ने तय किया है की अब उबैदुर्ररहमान उर्फ मोंटी मजबूती के साथ उपचुनाव लड़ेंगे इस मौके पर मोंटी अंसारी ने कहा की उनके वालिद द्वारा मंगलौर में जो विकास कार्य कराए हैं उनका लाभ उन्हें जरूर मिलेगा आज के इस कार्यक्रम में भारी संख्या समर्थकों को का जन सैलाब से अंदाजा हो चुका है की हाजी सरवत करीम अंसारी से लोगों का लगाव कितना था मोंटी अंसारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की कोई गलती उनके परिवार से अगर हुई हो तो उन्हे माफ कर दें और आने वाले उपचुनाव में बसपा को जिताने का काम करें।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अगर किसी ने उनके वालिद पर कोई आरोप या बुरा कहने का काम किया तो उसको वह मुंह तोड़ जवाब देंगे।उन्होंने कहा की उनके वालिद के ऊपर जो लोग आरोप लगा रहे हैं उनको जनता भी सबक सिखाएगी।सभी लोग एकजुट होकर बसपा को जिताने का काम करें।उन्होंने कहा की मंगलौर उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी की इस बार ऐतिहासिक जीत होगी।इस मौके पर हाजी मेहरबान ने कहा की बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो दबे कुचले और मजलूमों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ती है। इस बार बसपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।बसपा नेता मोइनुद्दीन अंसारी ने कहा की कांग्रेस के लोग कस्बे में झूठा प्रचार कर कस्बे के माहौल को खराब करना चाहते हैं जबकि हकीकत यह है की बसपा के अलावा मंगलौर में किसी भी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है।उन्होंने कहा की आज सभी जातियां और सभी वर्ग के लोग बहुजन समाज पार्टी के साथ हैं जिसके चलते बसपा की जीत इस बार पक्की है।मोंटी अंसारी भारी बहुमत के साथ उपचुनाव में जीत हासिल करेंगे।इस मौके पर चौधरी जुल्फकार अख्तर अंसारी,अमजद उस्मानी, गुलाम अब्बास,चौधरी सुरेंद्र सिंह,नरेश शर्मा,कुणाल जैन,खलील अहमद,हारून चौधरी,फिरोज कुरैशी, सदर नसीम कुरैशी, मुन्ना रैफरी,अमीर अहमद अंसारी,चौधरी भूरा,सोहन प्रधान टिकोला,चौधरी विनीत,गुलाब अब्बास आदि लोगों ने बसपा को जिताने की लोगों से अपील की।
Trending
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई
- बहादरपुर फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई 12 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में आक्रोश
- बहादरपुर फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई 12 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में आक्रोश
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, लक्सर के विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
- सुल्तानपुर आदमपुर में जल निकासी समस्या पर उठी आवाज, सभासदों ने विधायक मो. शहजाद को सौंपा ज्ञापन
- सत्संग की आड़ में साजिश: बाबा निकला शूटआउट का मास्टरमाइंड, चेले की गिरफ्तारी से खुली परतें, बाबा फरार
