रुड़की क्षेत्र के एक व्यक्ति की पच्चास रुपए के लिए हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हत्या करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से असम का रहने वाला 45 वर्षीय जाकिर पिछले 12 सालों से अपने परिवार के साथ रुड़की क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव में झुग्गी झोपड़ी में रह रहा था। उसका पूरा परिवार कबाड़ बीनने का काम करता है। जाकिर ने झुग्गी के पास ही बने कबाड़ के गोदाम में मजदूरी करने वाले राजेंद्र से पच्चास रुपये उधार लिए हुए थे। शुक्रवार शाम को पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ा कि राजेंद्र ने जाकिर के गले पर चाकू से हमला कर दिया और इस हमले में जाकिर की मौत हो गई। उसकी हत्या करने के बाद आरोपित राजेंद्र मौके से फरार हो गया। हत्या की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
