पिरान कलियर क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक कासिफ पुत्र उम्मीद की मृत्यु हो गयी थी। जिस के संबंध में उनकी माता आयशा पत्नी उम्मीद ने तहरीर देकर कलियर थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एवं पुलिस अधीक्षक देहात क्षेत्राधिकार रुड़की के निगरानी में घटना के खुलाशे के लिए आरोपीयो की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।और मुखबिर मामूर किये गई। जिसमें आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और आरोपीयो की तलाश के दौरान भागने की फिराक में इमाम साहब रोड़ के पास से आरोपी मुराद अली पुत्र जहीर हसन निवासी ग्राम रहमतपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया हैं।और आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया गया,आरोपी से पूछताछ में मुराद अली ने बताया कि मैं पतंजलि के पास दिहाडी मजदूरी करता हूँ।और कासिफ लगभग दो साल पहले से दोस्ती हैं कल शाम जब में अपने गाँव रहमतपुर आ गया तो मुझे सुहैल मिला फिर हम दोनों कलियर आ गये थे। औऱ कबूतरखाने के पास बैठे थे कि कासिफ भी वहां पर आ गया था,हम तीनों वहां पर बैठे बातें कर रहे थे कुछ दिन पहले प्रपोज डे के दिन कासिफ ने सुहैल की गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था जिस बात पर सुहैल और कासिफ में झगड़ा हो गया, कासिफ हम दोनों को गाली गलौच करने लगा, फिर हमने कासिफ को पीटना शुरू कर दिया, अचानक सुहैल ने चाकू से कासिफ के सीने पर वार कर दिया तैश में आकर मैनें भी चाकू से कासिफ के पेट के पर वार कर दिया कासिफ को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से भाग गए, अन्य आरोपी सुहैल की तलाश की जा रही है,आरोपी मुराद को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Trending
- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
- लक्सर में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक अवसर- रविंद्र सिंह आनंद
- कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
- लक्सर कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग
- हरिद्वार ग्रामीण में जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति, अपने ही नाम पर खुद आपत्ति का मामला; SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल
