लक्सर के नेहन्दपुर सुठारी गांव में सरकारी भूमि पर बने मजार

लक्सर। नेहन्दपुर सुठारी गांव में शनिवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए मजार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान रुड़की, झबरेड़ा, लक्सर, खानपुर, कलियर और पथरी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। भारी पुलिस बल के बीच जेसीबी से मजार को पूरी तरह धवस किया गया गया।

जानकारी के अनुसार नेहन्दपुर सुठारी गांव में सरकारी भूमि पर वर्षों पूर्व मजार बना दी गई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद लक्सर प्रशासन ने संबंधित पक्षों को दो बार नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा था, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

शनिवार को सुबह प्रशासनिक टीम जेसीबी व पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। जिस दौरान मौके पर कुछ लोगों ने मजार तोड़े जाने पर आपत्ति जताई, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कोई हंगामा नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तहसील प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नोटिस के बावजूद जवाब न देने और निर्माण का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर यह कार्रवाई अनिवार्य हो गई थी।

स्थानीय ग्रामीणों के बीच पूरे दिन इस कार्रवाई की चर्चा बनी रही। वहीं प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर कब्जा कर धार्मिक या अन्य प्रकार का निर्माण करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version