हरिद्वार/ ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का अब सौर ऊर्जा लाइट से जगमगाने का समय आ गया है। ग्रामीण विधानसभा विधायक अनुपमा रावत ने अब उरेडा विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाने का अभियान शुरू कराया है। आपको बतादें की ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत के प्रस्ताव पर उरेडा विभाग ने आज ग्राम भट्टीपुर व बादशाहपुर में सौर ऊर्जा लाइट्स लगाने का कार्य शुरू किया है। यह सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य उरेडा विभाग द्वारा किया जा रहा है, जोकी ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के प्रस्ताव से शुरू किया गया है। गौरतलब है कि अब हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के सभी गांव में सौर ऊर्जा से जलने वाली स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। यह स्ट्रीट लाइट लगने से ग्रामीण विधानसभा के प्रत्येक ग्रामीणों को इसका लाभ व रात के घने अंधेरे से राहत मिलेगी।
आज कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत के द्वारा सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइट ग्राम भट्टीपुर में और बादशाहपुर गाँव में लगाई गई। इस संबंध में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने बताया कि यह लाइट उरेडा विभाग के अंतर्गत लगवाई जा रही है।
और बताया कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव और
शहर में भी सौर ऊर्जा की लाइट लगवाई जाएंगी। जिनका कार्य जल्द ही पूर्ण होगा। जिसमें सैकड़ों
ग्रामीणों ने विधायक अनुपम रावत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर साधुराम चौहान , सुशील चौहान,ब्राह्मनन्द प्रधान,श्यामलाल, बृजेश कुमार,नोरंगी, भगत राम, राजकुमार, सर्वेश, जसवीन्दर गौतम, तारा चंद, इलम चंद,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
