हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस के मुताबिक रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में झुग्गी बस्ती चमगादड़ टापू में दिसंबर माह में ई रिक्शा चालक राजेश के छह वर्षीय बेटे अजीत की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस और सीआईयू की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। बुधवार की रात चमगादड़ टापू के पास आरोपी के घूमने की सूचना मिली थी कि छह वर्षीय के मासूम अजीत की निर्मम हत्या कुकर्म में विफल होने पर ही आरोपी ने की थी। जिला अस्पताल में दाखिल आरोपी प्रदीप उर्फ दीपक ने अपना गुनाह पुलिस के सामने कबूला है ।घटना के दिन आरोपी ही बहला फुसलाकर मासूम को झुग्गी झोपड़ी में ले गया था, जहां उसने उसके साथ कुकर्म करना चाहा था लेकिन मासूम के विरोध कर देने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब रहा था। घटना के बाद से ही हरिद्वार पुलिस आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई थी ।आरोपी के हत्थे चढ़ने पर पीड़ित परिवार ने भी पुलिस की कार्रवाई को जायज ठहराया है।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
