लक्सर में आम आदमी पार्टी ने बैठक कर बनाई मिशन-2027 की रणनीति

लक्सर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने रविवार को लक्सर के स्थानीय कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा कर मिशन-2027 की रणनीति को अंतिम रूप दिया।

बैठक में प्रेम सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की तैयारी अभी से शुरू करें। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेशभर में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में 14 दिसंबर को देहरादून में एक बड़ी संगठनात्मक बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें पूर्व पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों और विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर में संगठन का विस्तार करना और प्रत्येक विधानसभा के बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क ही किसी भी पार्टी को चुनावी मैदान में बढ़त दिलाता है और इसी दिशा में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।

मिशन 2027 में आम आदमी पार्टी की चुनावी भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रेम सिंह ने बताया कि संगठन इसी लक्ष्य को केंद्र में रखकर रणनीति तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि “2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी संगठनात्मक गतिविधियां चल रही हैं। चुनाव लड़ने की अंतिम निर्णय जल्द ही राष्ट्रीय नेतृत्व स्पष्ट करेगा।”

कार्यकर्ताओं ने भी चुनावी तैयारियों पर अपने सुझाव रखे और संगठन विस्तार हेतु क्षेत्रवार योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में अनिल कश्यप जिला सगठन मंत्री,दुष्यंत पूर्व जिला अध्यक्ष,सुरेश प्रदेश सचिव,प्रेम सिंह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ यूसुफ पूर्व विधानसभा प्रभारी लक्सर, नरेंद्र चौधरी, कपिल,डॉ नसीमुद्दीन में बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version