लक्सर/ 26 फरवरी से शुरू हुए चार दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने इस बार भी काफी संख्या में सवाल उठाए हैं। जिसमें ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत द्वारा टिहरी बांध विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा हैं। इसी के साथ ही आज भी विधायक अनुपमा रावत ने टिहरी विस्थापितों के लिए विधानसभा सत्र देहरादून में वन गुर्जर व टिहरी विस्थापितो को भूमिदारी अधिकार दिये जाने की मांग को विधानसभा मे रखा है। इस दौरान विधायक अनुपमा रावत ने धामी सराकार को समय समय पर अवगत कराती आ रही हूं।पर टिहरी विस्थापितों को अभी तक मालिकाना हक और सरकारी ऋण आदि किसी भी योजना का लाभ नहीं उठा पाते हैं।और कोई सुविधाएं ना देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टिहरी विस्थापितों को अभी तक भूमिधर अधिकार नही मिल पाया है। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि टिहरी बांध विस्थापितों ने अपने क्षेत्र को छोड़ कर उत्तराखंड के भविष्य के लिए कुर्बान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन जमीनों पर उनको बसाया गया था, वहां पर 42 वर्ष बीतने के बावजूद भी उनको भूमिधरी का अधिकार नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार से उनके बलिदान का उपहास है, जिसके चलते आज विधानसभा सत्र के दौरान ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने वन गुर्जर व टिहरी विस्थापितो को भूमिदारी अधिकार दिये जाने की मांग को उठाया है।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
