हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस ने घने कोहरे का फायदा उठाकर मोबाइल दुकानों में चोरी करने वाले दिल्ली के शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त ईको कार बरामद की है।

कोहरे की आड़ में दी थी चोरी को अंजाम
पुलिस के अनुसार 14 जनवरी 2026 को ऋषिकुल कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने देर रात घने कोहरे का फायदा उठाकर दो मोबाइल दुकानों के शटर उखाड़ दिए और मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। मामले में दुकान मालिक नितिन शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
सीसीटीवी से दिल्ली तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक ईको कार संदिग्ध रूप से दिखाई दी। घने कोहरे के चलते वाहन को ट्रेस करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पुलिस टीमों ने हरिद्वार से दिल्ली तक सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार की पहचान कर ली।
चेकिंग के दौरान दबोचे गए आरोपी
लगातार चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र बाईपास से दो संदिग्धों को ईको कार और चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक बार फिर चोरी की नीयत से हरिद्वार आ रहे थे।
पहले भी जा चुके हैं जेल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इदरीश अंसारी (35) निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली और जीतू यादव (34) निवासी मीना बाजार, पुरानी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं और पूर्व में भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
5 मोबाइल फोन,एमआई कंपनी की15 बैटरी,1 मदर बोर्ड,7 मोबाइल फोल्डर,1 ईवीडीओ मशीन,1 तिजोरी
घटना में इस्तेमाल सिल्वर रंग की ईको कार बरामद की है।
फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।