महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की बड़ी बैठक,आगामी विधानसभा

लक्सर। रायसी क्षेत्र में रविवार को महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा (रजि.) की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना, समाज को एकजुट करना तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भावी रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।


बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद सैनी ने की, जबकि संरक्षक जगदीश प्रसाद सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बाबूराम सैनी, प्रधान हरपाल सैनी, पहला सैनी, मांगेराम सैनी, मदन सैनी, राजू रायसी, सुभाष सैनी, जगपाल सैनी, करम सिंह सैनी, शेखर सैनी, विजेंद्र सैनी, एडवोकेट वीरेंद्र व एडवोकेट सुंदर सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बाबूराम सैनी ने कहा कि सैनी समाज जिले में बड़ी संख्या में होने के बावजूद अब तक राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के बुद्धिजीवियों और युवा साथियों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज अपनी मांगों को लेकर पूरी एकजुटता के साथ आगे आएगा। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर अपनी बात रखता है तो उसकी ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/01/1003116427.mp4


वहीं राजू रायसी ने कहा कि जिले में सैनी समाज की मजबूत आबादी होने के बावजूद न तो समाज को नेतृत्व में उचित स्थान मिला है और न ही अब तक किसी विधानसभा सीट पर टिकट की ठोस दावेदारी बन पाई है। उन्होंने बताया कि बैठक में यह स्पष्ट निर्णय लिया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाज तभी मतदान करेगा, जब किसी एक विधानसभा सीट पर समाज को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाज की राजनीतिक भूमिका को सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि समाज की मांगों को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से संवाद स्थापित किया जाएगा।
अंत में सभा पदाधिकारियों ने कहा कि सैनी समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित होकर आगे बढ़ेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version