इंडोनेशिया पैरा थ्रो बॉल सीरीज में गोल्ड जीतकर लौटे डॉ. अकली

लक्सर।नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इंडोनेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल सीरीज 2026 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले डॉ. अकलीम अहमद का नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्सर विधायक मो. शहजाद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबू ताहिर हसन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, सभासद वासिद अली, नगर अध्यक्ष कांग्रेस सनव्वर राजा, शादाब अली, नगर अध्यक्ष बसपा जावेद खत्री सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


विधायक मो. शहजाद ने डॉ. अकलीम को बधाई देते हुए कहा कि सुल्तानपुर आदमपुर के युवा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हैं। उन्होंने युवाओं से आईएएस-पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/02/1003208218.mp4


अपने संबोधन में डॉ. अकलीम अहमद ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वे चार वर्षों तक लगातार सऊदी अरब में हाजियों की सेवा के लिए भी गए। इंडोनेशिया में तिरंगा फहराने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version