टिहरी डोब नगर में भव्य पूजा-अर्चना व भंडारा, विधायक अनुपमा

पथरी हरिद्वार ग्रामीण। क्षेत्र के टिहरी डोब नगर पथरी स्थित शिव मंदिर में हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं शिव भक्तों ने पहुंचकर पूजा में सहभागिता की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

विधायक अनुपमा रावत ने स्वयं अपने हाथों से शिव भक्तों को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भक्ति भाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया। वहीं विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में सोवन सिंह चौहान, मंजीत खरोला, महावीर खरोला, गब्बर पवार, सुरवीर सिंह गुसाईं, जबर सिंह नेगी, धर्मेंद्र चौहान, अजय चौहान, शेष राज, महेश राणा, राजवीर चौहान, नाथीराम, लखन चौहान, कुलदीप चौहान, पवन चौहान, आजाद गोसाईं, गौरव चौहान, शैलेंद्र पाठक, खेमचंद शौकीन, कालूरा, बालेश्वर सिंह (जिला अध्यक्ष), नाग सिंह कश्यप, पंकज चौधरी, सुशील चौहान एवं महावीर रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। भंडारे में काफी बड़ी सख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version