लक्सर वार्ड-8 में राशन ट्रांसफर पर हंगामा, पुलिस पहुंची;

लक्सर। लक्सर के वार्ड नंबर-8 में राशन दुकान के अस्थायी संबद्धीकरण के बाद राशन स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला बढ़ने पर मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा। राशन डीलर सुषमा देवी की दुकान को रायसी गांव के डीलर कुलदीप कुमार से संबद्ध किए जाने के बाद गोदाम से राशन उठान की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं।


पत्रकारों से बातचीत में सुषमा देवी ने कहा कि विभागीय निर्देशों के तहत ही संबद्धीकरण और राशन ट्रांसफर की कार्रवाई की गई। उनके अनुसार गोदाम में रखा गया राशन कुलदीप कुमार द्वारा उनकी मौजूदगी में विधिवत दूसरी दुकान पर शिफ्ट किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाकर उन पर धांधली के आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं।


सुषमा देवी का दावा है कि करीब छह वाहनों में राशन भेजा गया, जिनमें एक वाहन में 72 बोरियां थीं। कुल लगभग 216 कुंतल राशन का नियमानुसार स्थानांतरण हुआ है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिलाधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी से तथ्यों के आधार पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।


उधर, राशन डीलर कुलदीप कुमार ने कहा कि बोरियों की गिनती और वजन का पूरा ब्योरा विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी दूर हो सके।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version