लक्सर: जनपद हरिद्वार में विगत दिनों और लक्सर विधानसभा क्षेत्र में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से ज्यादातर किसानों की फसले बर्बाद हो जाने पर क्षेत्रीय विधायक मो शहजाद ने मौके पर जाकर फसलों की बर्बादी का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख पीड़ित किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
क्षेत्रीय विधायक मो शहजाद ने बताया कि, विगत दो या तीन मार्च को उनकी लक्सर विधानसभा के सैकडो से अधिक गांव में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की तैयार फसल गेंहू, गन्ना, सरसों, फल फूल, सब्जी व पशुचारा पूरी तरह से नष्ट हो गये है।किसानो की 80 से 90%फसले बर्बाद होने पर जिससे किसान पुनः पूरी तरह बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। जिससे उनके सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो हुई है। जिसको ध्यान में रखते हुए आज विधायक मो शहजाद ने अपने क्षेत्र के गांव में जाकर फसलों की बर्बादी का मौका मुआयाना किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिख किसानों को उचित मुआवजा देकर राहत पहुंचाने की मांग की है।
Trending
- पूर्व चेयरमैन राजवीर सैनी की कांग्रेस में घर वापसी, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में फिर थामा कांग्रेस पार्टी का दामन
- पूर्व चेयरमैन राजवीर सैनी की कांग्रेस में घर वापसी, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में फिर थामा कांग्रेस पार्टी का दामन
- सीबीएसई बोर्ड में 97 प्रतिशत अंक लाकर अक्सा अंसारी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, इकराम हसन ने किया सम्मानित
- पूर्व जिला पंचायत मजहर हसन के भाई के सूने घर में लाखों की चोरी, परिवार गया था शादी समारोह में
- साबिर पाक के आस्ताने पर गरीबों को बांटा लंगर,गरीब कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने पेश की सेवा की मिसाल
- राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह :श्री फाउंडेशन ट्रस्ट व श्री सीमेंट लिमिटेड ने फायर स्टेशन के साथ किया मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दी सुरक्षा ट्रेनिंग
- निजी स्कूलों पर बड़ा आरोप—शिक्षा के नाम पर चल रही लूट: पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद
- विधायक अनुपमा रावत ने टांडा भागमल में काटी गेहूं की फसल, किसानों के साथ साझा किया खेत का अनुभव
