विधायक शहजाद की गाड़ी रोकने और झंडे के अपमान पर बवाल, बसपा

लक्सर। गैरसैंण विधानसभा सत्र से लौटते समय लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद की गाड़ी को यूकेडी कार्यकर्ताओं द्वारा रोके जाने और बसपा के झंडे का अपमान किए जाने के आरोप को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। घटना से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंककर कड़ी नाराजगी जताई।


बसपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गैरसैंण से लौटते समय यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधायक मोहम्मद शहजाद की गाड़ी को बीच रास्ते में रोक लिया और पार्टी के झंडे का अपमान किया। इस घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।


विरोध प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार और पार्टी के झंडे का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।इस मौके पर इकबाल अहमद,पूर्व प्रधान मांगेराम, विकास कुमार,पदमसिह,सुधीर प्रधान, रियाजूल हसन प्रधान,सलीम,सुरेंद्र कुमार, बबलू कटरिया,डाॅनाथीराम,पाल सिंह, पाल्ला,सोनू कुमार जसवीर सिंह रिसीपाल,इन्तजार, मोनू,अंसारी,वन्स,विशाल,परवेज आलम, मुस्लिम इस्तखार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version