इकराम हसन बसेड़ी के कार्यालय पर कांशीराम जयंती मनाई, आज़ाद

लक्सर। आज़ाद समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवार इकराम हसन बसेड़ी के कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बहुजन समाज के महान समाज सुधारक स्व. कांशीराम जी का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षमय जीवन को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान करना और उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची राजनीति है।


इस दौरान इकराम हसन बसेड़ी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम का जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष, त्याग और विचार आज भी हमें सामाजिक न्याय और समानता के लिए काम करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सम्मान करना और उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची राजनीति है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के हक़ और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना चाहिए।


वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूत आधार दिया, जिसकी प्रेरणा आज भी लाखों लोग लेते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके महान कार्यों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के हक़ और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित करते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना संभव है। इस मौके प

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version