ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र में ईद की नमाज के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 21 मार्च 2026 को रिजवान पुत्र जहीर हसन निवासी खेडी खुर्द ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी द्वारा उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की नियत से फायर किया गया। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस ने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्ती बरतते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में 22 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी आस मोहम्मद पुत्र ताहिर निवासी ग्राम खेडी कला थाना कोतवाली लक्सर है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version