लक्सर क्षेत्र में गौवंश संरक्षण स्क्वॉड और लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो जीवित गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराने के साथ ही 105.5 किलो गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में गौ-तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर ने पुलिस टीमों को सक्रिय कर क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी के निर्देश दिए थे।
पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को ग्राम गढ़ी संगीपुर में गौकशी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गौवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार और लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से 105.5 किलो गौमांस, गौकशी में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण तथा दो जीवित गौवंशीय पशु बरामद किए। दोनों पशुओं को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस की तत्परता से दोनों पशुओं को सुरक्षित मुक्त कर गौशाला पहुंचाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलेमान पुत्र हय्यात, युसूफ पुत्र अल्लादिया तथा सहजाद पुत्र मुनफैत, सभी निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ के तहत उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में गौ-तस्करी और गौकशी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
Trending
- लक्सर में गौकशी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, दो गौवंशीय पशुओं की बचाई गई जान
- ग्राम गाड़ोवाली के स्कूल को 10वीं तक उच्चीकृत कराने में विधायक अनुपमा रावत की पहल, ग्रामीणों में खुशी
- सुल्तानपुर आदमपुर के अली चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, एड.आजम भारती ने SDM को सौंपा ज्ञापन
- लक्सर पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार
- जमीनी लालच में ली गई जान, रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा; सुपारी लेकर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार में गैंगवार की साजिश नाकाम, फायरिंग कांड का 8 घंटे में खुलासा; 2 नाबालिग समेत 5 दबोचे
- समर फातिमा ने हाईस्कूल परीक्षा में 92 फीसदी अंक पाकर बढ़ाया मान,सिविल सेवा में जाकर देशसेवा करना चाहती हैं समर
- पूर्व चेयरमैन राजवीर सैनी की कांग्रेस में घर वापसी, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में फिर थामा कांग्रेस पार्टी का दामन
