सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक

लक्सर।पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुल्तानपुर आदमपुर स्थित कार्यालय पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी गई।


पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर चुनाव लड़ा, जिसका परिणाम आज सामने है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी तरह संगठन को मजबूत करने में जुटे रहें और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/05/1003467997.mp4

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और “भारत माता की जय” व “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।
इस मौके पर विजय कुमार गुप्ता, आकाश कुमार गुप्ता, चेयरमैन प्रदीप सैनी, सोमवीर, डॉ. जसवीर चौहान, गौरव गुप्ता, मोहन सैनी सभासद, अमनदीप, अकरम अली, नरेश कुमार, राजकुमार प्रजापति, शिवकुमार कश्यप, नवीन सैनी, सुलेमान अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए आने वाले चुनावों में भी इसी तरह की सफलता की उम्मीद जताई।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version