भगवानपुर/हरिद्वार। हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर गुमराह करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। डायल 112 पर ₹2.5 लाख नकदी और वाहन लूट की सूचना देने वाले समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 172 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि मामला किसी लूट का नहीं, बल्कि आपसी पैसों के लेन-देन का विवाद था।
पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को सलीम पुत्र अलीहसन निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ने डायल 112 पर सूचना दी कि ग्राम खेड़ी शिकोहपुर के पास कुछ लोगों ने जबरन उसकी गाड़ी और उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये छीन लिए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली भगवानपुर पुलिस हरकत में आ गई और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। जांच के दौरान नबीर पुत्र जमील, शौकिन पुत्र बाबू निवासी ग्राम मानक माजरा तथा साहिब पुत्र आलीम निवासी डाडाजलालपुर द्वारा वाहन को अपने साथ ले जाना सामने आया। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। जांच में पता चला कि कथित लूट की कहानी पूरी तरह फर्जी थी और मामला आपसी पैसों के लेन-देन से जुड़ा था। पुलिस के मुताबिक, सूचना देने वाले पक्ष ने एक सुनियोजित तरीके से झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, ताकि दूसरे पक्ष पर दबाव बनाया जा सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले सलीम और नौशाद समेत वाहन ले जाने वाले नबीर, शौकिन और साहिब के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं का गलत इस्तेमाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
भगवानपुर पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि हरिद्वार पुलिस जनता की मदद के लिए हर समय तत्पर है, लेकिन झूठी सूचना देकर पुलिस और प्रशासन को गुमराह करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि आपातकालीन नंबर 112 का इस्तेमाल केवल वास्तविक घटनाओं के लिए करें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर मदद पहुंच सके।
Trending
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
- मीठीबेरी को मिली 85 लाख की बड़ी सौगात, विधायक अनुपमा रावत ने रखी विकास की नींव
- फतवा गांव में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, पूर्व सीएम निशंक ने किसानों को किया जागरूक
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
