गुज्जर बस्ती में भाजपा को झटका, विधायक अनुपमा रावत के

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पथरी गुज्जर बस्ती में भाजपा को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब क्षेत्र के कई सम्मानित लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह कार्यक्रम हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

Screenshot


ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान ग्राम पथरी गुज्जर बस्ती के सम्मानित नागरिक गुलाम नबी नंबरदार, बसीर लोधा, कपूर बनिया, मियां बनिया और इमाम हुसैन लोधा समेत अन्य लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस दौरान विधायक अनुपमा रावत और कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया।

Screenshot


इस अवसर पर विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्गों और समाज को साथ लेकर चलने की नीति पर काम करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है, जिससे लोग पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को सम्मान दिया जाएगा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।
कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उन्होंने जनहित के मुद्दों और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उनका कहना था कि वे क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और जनता के हितों के लिए पार्टी के साथ मजबूती से कार्य करेंगे।

Screenshot


इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के बदलाव भविष्य में चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।
ग्राम पथरी गुज्जर बस्ती में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है, जबकि भाजपा खेमे में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version