पूर्व सीएम हरीश रावत और अनुपमा रावत की मौजूदगी में कांग्रेस

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में रविवार को कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोहताश चौहान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बाण गंगा और आसपास के गांवों से पहुंचे चौहान समाज के लगभग सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने शिरकत की।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का संचालन स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों से प्रभावित होकर लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम की विशेष बात चौहान समाज की उल्लेखनीय भागीदारी रही। चौहान समाज के सैकड़ों लोगों ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सदस्यता लेने वाले लोगों ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया।


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि जनता का बढ़ता समर्थन इस बात का संकेत है कि लोग कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।
विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की अपील की।


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से लगातार नए लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और जनसेवा की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर रविदत्त, आशीष चौहान, सेठपाल, जितेंद्र चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, आकाश चौहान, अमरपाल, राजबीर, भूपेंद्र, रविंद्र, वीरेंद्र, डॉ. राजेंद्र, सतीश चौहान, तेजपाल, चतर सिंह, अमित चौहान, अनुज, रूपराम, लोकेश, सुभाष चौहान, रामावतार, संतराम, खड़क सिंह, मेघराज, अंबरीश, मोहन सिंह, ब्रजपाल सिंह, मनोज, डॉ. ऋषिपाल, बंटी, सुमित, मुनीम चौहान, सुरेंद्र, अरुण चौहान, रेखपाल चौहान और पुष्पेंद्र चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। नेताओं ने इसे हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और संगठन की मजबूती का संकेत बताया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version