सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत -

लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मालवाहक रेड़ा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आसिफ पुत्र यूनुस निवासी सुल्तानपुर आदमपुर के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, आसिफ मंगलवार सुबह रोज़ की तरह घर से मालवाहक रेड़ा लेकर काम पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक रेड़ा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आसिफ को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
आसिफ की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर ओर इसी हादसे की चर्चा रही और लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसिफ मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version