हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की जनता के हित व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाली हरिद्वार ग्रामीण की लोकप्रिय विधायक अनुपमा रावत ने बुधवार को क्षेत्रवासियों की मांगों और जरूरतों के अनुसार आज आधा दर्जन से अधिक गांव में टिक्कमपुर, जसोधरपुर, भोवापुर, भोगपुर, धनपुरा,इक्कड़ कलां, इक्कड़ खुर्द, इब्राहिमपुर, गाडोवाली,मे जनता की निधि विधायक निधि से स्वीकृत 1करोड़ 13 लाख 62हजार रूपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं का उद्घाटन कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने सम्मानित ग्रामीणों के साथ फीता काटकर किया।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनो की समस्याओं को सुना। वही तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान कई जगहों पर क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। जनता की लोकप्रिय विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि सड़क,पानी, पुलिया,बिजली, स्ट्रीट लाइट आदि
के लगातार कार्य किए जा रहे हैं।इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड,आधार कार्ड और योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जा रहा है।और इन सभी सडक़ों व विकास कार्यों के बनने से क्षेत्र के गांवों के सभी लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों की बहुत पुरानी मांग थी। यह विकास कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएंगे। विधायक अनुपमा रावत ने ग्रामवासियों से बात करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इतने विकास कार्य कराए गए हैं कि जितने पिछले 20 वर्षों में भी कभी नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 वर्ष में भी अनेकों प्रकार के विकास कार्य पूर्ण करवा दिए गए हैं। करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाने के लिए सभी ग्राम वासियों ने विधायक अनुपमा रावत का आभार प्रकट किया। इस विशेष मौके पर आबिद हसन, नूरहसन मुखिया, जातिराम, साधुराम चौहान , सतीश, आज़म प्रधान, इमरान मियाँ,देशराज, सेहरुबान,सचिन सैनी, लियाक़त, योगेंद्र, सलीम, शेषराज आदि मौजूद रहे।
Trending
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
- गुज्जर बस्ती में भाजपा को झटका, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कई सम्मानित लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन
- सुल्तानपुर आदमपुर की बेटी समर फातिमा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जामिया मिलिया व एशियन स्कूल में पाई सफलता
- महाराजा भगीरथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक मो. शहजाद ने किया स्वागत
- NEET पेपर लीक व महंगाई को लेकर सुल्तानपुर आदमपुर में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई
