बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी -

लक्सर। विधानसभा क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी इकराम हसन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।


मुख्य अतिथि समीम साबरी और विशिष्ट अतिथि शेर सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संवाद पर निर्भर करती है।
सम्मेलन के दौरान गुलफाम अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे लक्सर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/08/1003796596.mp4


कार्यक्रम में संगठन विस्तार के तहत कई नए कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तर की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम साबरी, जिला अध्यक्ष मनीष पितपुरिया, विधानसभा अध्यक्ष सिताब सिंह, काका सैठपुर, शेर सिंह, गुलफाम अंसारी, रईस मुखियाली, ताहिर हसन (पूर्व प्रधान, सीधडू), रामपाल, वेद प्रकाश, सीताराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, ग्रामीण और समर्थक उपस्थित रहे

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version