गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार -

लक्सर। शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार खनन में मुखबिरी और पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार युवकों ने दो अगस्त की रात अंकित की हत्या कर दी। इसके बाद शव को उसकी बाइक से बांधकर गंगा में डुबो दिया। आरोपितों की निशानदेही पर एसडीआरएफ के गोताखोरों ने गंगा से शव और बाइक बरामद कर ली।

अंकित दो अगस्त की रात बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में लापता होने के बाद मोबाइल बंद मिला। परिजनों की शिकायत पर लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज हुई। जांच में सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सचिन, मेहकार, कुलवंत और अंकित चौहान उर्फ फौजी पर शक हुआ। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने हत्या की बात स्वीकार की।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/08/1003831651.mp4

आरोपितों ने बताया कि अंकित ट्रैक्टर-ट्राली से खनन के मामलों में उनकी मुखबिरी करता था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था। इसी रंजिश में रास्ते में रोककर उसकी हत्या की गई और शव को मोटरसाइकिल से बांधकर शिवपुरी के पास खुसरो की ठोकर से गंगा में डुबो दिया गया।

आरोपितों की निशानदेही पर एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में तलाशी अभियान चलाकर शव और मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धाराओ की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित अंकित चौहान उर्फ फौजी पूर्व में खानपुर में हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version