लक्सर। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के ग्राम मो.पुर कुन्हारी स्थित बूथ संख्या 162 पर मंगलवार को मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त आपत्तियों पर संबंधित पक्षों की बात सुनी गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका निस्तारण किया गया।

आपत्तियों की सुनवाई के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और बीएलए मौजूद रहे। सुपरवाइजर कमलजीत सिंह तोमर की मौजूदगी में BLO श्रीमती प्रतिमा ने आपत्तियों से संबंधित प्रक्रिया को पूरा कराया। इस दौरान BLA-1 तबरेज आलम और BLA-2 शाहिद मलिक ने भी अपनी भूमिका निभाई।
सुनवाई के दौरान पूर्व प्रधान ताहिर हसन, परवेज अंसारी समेत अन्य संबंधित लोग भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्राप्त आपत्तियों की जानकारी लेते हुए नियमानुसार उनका परीक्षण किया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का निस्तारण किया गया।
स्थानीय स्तर पर मतदाता सूची से जुड़ी आपत्तियों की सुनवाई को लेकर ग्रामीणों में भी रुचि दिखाई दी। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए बूथ स्तर पर आपत्तियों की जांच और निस्तारण की प्रक्रिया की जा रही है।