लक्सर। भाजपा ने हरिद्वार लोकसभा सीट का टिकट घोषित कर दिया है पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के टिकट होने के बाद जिले भर में चुनाव कार्यालय खुलने शुरू हो गए हैं इसी क्रम में बीजेपी ने लक्सर नगर में भी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हवन पूजा कर भाजपा को 400 लोकसभा सीट मिलने का दांवा किया है।
कार्यालय उद्घाटन में पहुंचे भाजपा जिला चुनाव संयोजक डॉ० जयपाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में लगातर तीसरी बार देश में भाजपा सरकार आने जा रही है इस बार पार्टी को देशभर से 400 से ज्यादा लोकसभा सीट हासिल होगी। वही लक्सर विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि चुनाव में लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा को सबसे ज्यादा वोट हासिल होगी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को टिकट मिलने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर पार्टी दो लाख से ज्यादा वोटो से जीत दर्ज करेगी।
इस दौरान जिला चुनाव संयोजक डॉ० जयपाल, लक्सर विधानसभा चुनाव प्रभारी राजीव शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम सिंह वाल्मीकि, जितेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी शिवम कश्यप, विकास खटाना, अजय वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।
Trending
- पूर्व चेयरमैन राजवीर सैनी की कांग्रेस में घर वापसी, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में फिर थामा कांग्रेस पार्टी का दामन
- पूर्व चेयरमैन राजवीर सैनी की कांग्रेस में घर वापसी, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में फिर थामा कांग्रेस पार्टी का दामन
- सीबीएसई बोर्ड में 97 प्रतिशत अंक लाकर अक्सा अंसारी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, इकराम हसन ने किया सम्मानित
- पूर्व जिला पंचायत मजहर हसन के भाई के सूने घर में लाखों की चोरी, परिवार गया था शादी समारोह में
- साबिर पाक के आस्ताने पर गरीबों को बांटा लंगर,गरीब कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने पेश की सेवा की मिसाल
- राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह :श्री फाउंडेशन ट्रस्ट व श्री सीमेंट लिमिटेड ने फायर स्टेशन के साथ किया मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दी सुरक्षा ट्रेनिंग
- निजी स्कूलों पर बड़ा आरोप—शिक्षा के नाम पर चल रही लूट: पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद
- विधायक अनुपमा रावत ने टांडा भागमल में काटी गेहूं की फसल, किसानों के साथ साझा किया खेत का अनुभव
