लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील -

लक्सर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मिशन-2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को लक्सर स्थित विधायक कार्यालय पर सेक्टर और बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ कमेटियों की सक्रियता और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही नौ अक्टूबर को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर रुड़की में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।


बैठक में उत्तराखंड प्रभारी विजय सिंह के कोषाध्यक्ष सूरज और जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन की नींव मजबूत होना जरूरी है। सेक्टर और बूथ पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के लगातार संपर्क में रहने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।


उत्तराखंड प्रभारी विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ मिशन-2027 की तैयारियों में जुटने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है। सेक्टर और बूथ कमेटियों की लगातार समीक्षा कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।


लक्सर विधायक मो. शहजाद ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी का मुख्य फोकस जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

https://devbhumiganga.com/wp-content/uploads/2026/09/1003991046.mp4


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ संगठन के कार्यक्रमों को गति देने और नौ अक्टूबर को रुड़की स्थित बैंक्विट हॉल में आयोजित कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version