विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा -

लक्सर। विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को झटका लगा है। बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नाथीराम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को भेज दिया है।


डॉ. नाथीराम वर्ष 1985 से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े हुए थे और वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के जोन कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वह चार बार हरिद्वार के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बसपा के प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी जिम्मेदारी निभाई है।


विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे उन्होंने क्या कारण बताए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version