नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर होली के त्योहार का जश्न मनाया। इस दौरान नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर हनुमान चौक पर लोगो ने रंग-बिरंगी रंग लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाइयां दी। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर स्थित मंदिर में गणमान्य व्यक्तियों के साथ लोगों ने धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया।
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में रविवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर शहर, नुक्कड़ और गली में ‘बुरा न मानो होली है’ की गूंज सुनाई देती रही। सभी लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर रंग लेकर एक दूसरे को रंगते नजर आते हैं। इसके साथ ही ढोल की धुनों और तेज संगीत पर नाचते लोग अपने तरीके से ही होली का जश्न मनाते नजर आए। होली पर क्या बच्चे और जवान सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। भाईचारे के प्रतीक होली पर गिले-शिकवे भूलाकर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कहीं लोगो ने मीठे पकवानों का आनंद उठा रहे थे,
वही होली गीत गाया और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारा सौहार्द का संदेश दिया।और
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लक्सर पुलिस के जवान तैनात रहे।
Trending
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- लक्सर में दिनदहाड़े चली गोली! घर में घुसकर फायरिंग का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
- धामी सरकार पर बरसे रविंद्र सिंह आनंद, बोले- किसानों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बस ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सुल्तानपुर आदमपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सड़क किनारे से हटवाए अवैध कब्जे
- खानपुर विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा का शुभारंभ
