उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को हर की पैड़ी पर गंगा पूजन किया और मां गंगा से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा।इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी और बेटी के साथ हरिद्वार विधायक मदन कौशिक समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके बाद, उन्होंने भाजपा के चुनिंदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रोशनाबाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर सादगी से ऑफ लाइन नामांकन भी कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रावत ने चार सैट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले, 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन करने के बाद रावत ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे से प्रभावित होकर ऑनलाइन नामांकन किया। उन्होंने तब ये जानकारी भी दी थी कि 26 मार्च को सादगी के साथ ऑफलाइन नामांकन भी किया जाएगा। आज नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, राज्य सभा सदस्य कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, बृजभूषण गैरोला, आदेश चौहान. प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, संजय गुप्ता, कुंवर प्रणव चैंपियन, स्वामी यतीस्वरानंद, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सादाब शम्स, भाजपा नेत्री रानी देवयानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
