शाही जमा मस्जिद में उमड़ी रोजेदारों की भीड़:नमाज ...

लक्सर : सुल्तानपुर आदमपुर में मुकद्दस रमजान के तीसरे जुमा की नमाज नगर व आसपास के क्षेत्रों में अकीदत तथा शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के साथ ही नगर पंचायत के द्वारा भी साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराई गई। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की प्रमुख शाही जामा मस्जिद में मुफ्ती साहब ने जुमा की नमाज अदा कराई।

नमाज से पूर्व मुफ्ती दिलशाद ने जामा मस्जिद में नमाजियें से खिताब करते हुए रमजान को बरकतों और रहमतों का महीना बताते हुए कहा कि यह महीना सभी महीना में अव्वल है। इस महीने की विशेषता यह है कि इसमें तरावीह की नमाज भी पढ़ी जाती है। यह नमाज केवल रमजान में ही पढ़ी जाती है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना प्रत्येक मुसलमान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जिसमें तीस रोजे रखे जाते हैं। मुफ्ती दिलशाद ने कहा कि रमजान में अल्लाह की राह में जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक मदद करनी चाहिए। शाही जामा मस्जिद के अलावा तीसरे जुमे की नमाज हजीवाली मस्जिद,एक मिनारा मस्जिद, फातिमा मस्जिद, मदीना मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, साबर वाली मस्जिद, मस्जिद सुल्तान शाह वाली, मस्जिद दादा खान, जोड़ो वाली मस्जिद,सुमैय्या मस्जिद, ईदगाह मस्जिद,अक्सा मस्जिद, नये गाँव वाली मस्जिद,मदरसे वाली मस्जिद के अलावा आसपास के देहातों की मस्जिदों में भी बड़ी अकीकत के साथ अदा की गई। कौम की तरक्की व देश एवं प्रदेश की खुशहाली की विशेष दुआ भी की गई।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version