लक्सर : नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर मे आजादी का महापर्व पूरा देश आज धूमधाम के साथ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के नगर पंचायत परिसर में अधिशासी अधिकारी अजय अष्टवाल ने शान से तिरंगा फहराया। इस दौरान ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान गाकर देशभक्ति के नारे लगाए, आज का दिन उन अमर शहीदों को स्मरण करने का है जिन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर देश आजाद कराने में अपने प्राणों का किया बलिदान वहीं भारत माता की जय के नारों से परिसर का वातावरण देशभक्ति से रम गया। जिसके बाद लोगों में मिठाई बांटकर आजादी के महापर्व की खुशियां मनाई।
इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजय अष्टवाल ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद हुए आज 77 साल पूरे हो चुके। आज देश के उन अमर शहीदों को स्मरण करने का समय है जिन्होंने गुलामी के जंजीरों को तोड़कर देश आजाद कराते हुए अपने प्राणों को न्यौक्छावर कर दिए।सबसे अहम बात है कि घरों घरों में लगे तिरंगे प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना जागृत करने को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे हैं।
Trending
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
- मीठीबेरी को मिली 85 लाख की बड़ी सौगात, विधायक अनुपमा रावत ने रखी विकास की नींव
- फतवा गांव में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, पूर्व सीएम निशंक ने किसानों को किया जागरूक
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
