लक्सर: केहड़ा गाँव में 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला। घटनास्थल लक्सर थाना क्षेत्र केहड़ा गांव की फाटक के समीप पेड़ पर लटकते हुए शव की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई।देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर तलाशी ली गई मृतक के जेब एक रेलवे का टिकट मिला जिस पर शाहजहापुर से हरिद्वार लिखा है।इस अतिरिक्त अन्य कोई सामान और पहचान पत्र नही मिला है।पुलिस ने आसपास के लोगो और आने जाने वालों से शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए गए परंतु शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि रस्सी के फंदे में युवक लटके हुए युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।पुलिस नें मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या है आत्महत्या यह जांच का विषय है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट होगा।जांच अधिकारी ने बताया कि इस केस में मृतक की पहचान सबसे बड़ी चुनौती है।पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending
- पूर्व जिला पंचायत मजहर हसन के भाई के सूने घर में लाखों की चोरी, परिवार गया था शादी समारोह में
- साबिर पाक के आस्ताने पर गरीबों को बांटा लंगर,गरीब कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने पेश की सेवा की मिसाल
- राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह :श्री फाउंडेशन ट्रस्ट व श्री सीमेंट लिमिटेड ने फायर स्टेशन के साथ किया मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दी सुरक्षा ट्रेनिंग
- निजी स्कूलों पर बड़ा आरोप—शिक्षा के नाम पर चल रही लूट: पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद
- विधायक अनुपमा रावत ने टांडा भागमल में काटी गेहूं की फसल, किसानों के साथ साझा किया खेत का अनुभव
- भोगपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, नशे में विवाद के बाद बुजुर्ग की हथौड़ी से हत्या
- भोगपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, नशे में विवाद के बाद बुजुर्ग की हथौड़ी से हत्या
- सुल्तानपुर आदमपुर में गरीब कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती
