लक्सर कोतवाली क्षेत्र भूरनी मे किसान इंटर कॉलेज भूरनी प्रधानाचार्य दिनेश सिंह के द्वारा तहरीर देकर बताया कि 29अगस्त की रात्रि को किसान इंटर कॉलेज का लोहे का गेट किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर लक्सर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया व जिसकी सूचना उच्च अधिकारी गणों को भी दी गई।
लक्सर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर किए गए और सीसीटीवी कैमरे भी देखें, लक्सर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी सचिन पुत्र जसवीर सिंह ग्राम भूरनी खतीरपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को चोरी के लोहे के गेट के साथ कुआं खेड़े से कचरा फैक्ट्री को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Trending
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
